बरेली
निदेशक मंडी परिषद जितेंद्र कुमार सिंह को व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन
व्यापारी कल्याण बोर्ड के राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने किया स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। निदेशक कृषि उत्पादन मंडी परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ आईएएस जितेंद्र कुमार सिंह के बरेली आगमन पर मंडी समिति में व्यापारियों ने मंडी से जुड़ी समस्याओं का ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड भारत सरकार के सदस्य राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने बुके भेंट कर निदेशक का स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आदर्श मंडी बरेली में दुकानों की मरम्मत, सीवर लाइन, रंगाई-पुताई और आवक-जावक व्यवस्था सुधारने को लेकर पत्र भी सौंपा। इस अवसर पर दाल मिलर्स एसोसिएशन के महामंत्री कैलाश मित्तल, दाल व्यापारी संघ के महामंत्री कपिल अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, रमेश चंद्र गुप्ता राहुल, विकास सहित व्यापारी मौजूद रहे।



