शामली
ऑपरेशन सवेरा: युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
थाना आदर्शमंडी पुलिस ने सदा शिव कॉलोनी, रेल पार शामली, रेलवे स्टेशन परिसर और आसपास के सार्वजनिक स्थानों पर नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस ने युवाओं, छात्र-छात्राओं और आम नागरिकों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए शिक्षा, खेल, योग और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
पुलिस ने नागरिकों से नशीले पदार्थों की बिक्री या तस्करी की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। अभियान के दौरान नशामुक्त समाज निर्माण में सामुदायिक सहयोग पर भी जोर दिया गया।


