19 अगस्त को एस एस वी कॉलेज में लगेगा दिव्यांगजन रोजगार मेला

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड । हापुड के जिला सेवायोजन अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि , उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक 19-08-2026 को एस०एस०वी० डिग्री कॉलेज, दिल्ली रोड़ हापुड़ में दिव्यांगजन अभ्यर्थियों हेतु एक दिव्यांगजन रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा हैं। जिसमें निजी क्षेत्र की लगभग 14 बहुप्रतिष्ठित कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग कर विभिन्न पदों पर भर्ती साक्षात्कार द्वारा की जायेगी । जिसमें शैक्षिक हाईस्कूल, इण्टर, स्नातक इत्यादि के अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकेगें। अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के आधार पर होगा, साक्षात्कार के समय बायोडाटा लाना अनिवार्य है। शिविर में दिव्यांगजन लाभार्थियों को अन्य सुविधा जैसे आय प्रमाण पत्र, चिकित्सा प्रमाण पत्र, दिव्यांग पेंशन योजना व स्वरोजगार से सम्बन्धित सुविधा भी उपलब्ध करायी जायेगी। अधिक से अधिक अभ्यर्थी रोजगार मेलें में प्रतिभाग कर रोजगार के अवसरों का लाभ उठायें।
रोजगार मेला आयोजन स्थलः-
दिनांक एवं समयः-
एस०एस०वी० डिग्री कॉलेज, दिल्ली रोड़ हापुड़।
19-08-2026, प्रातः 10:00 बजे



