
दिल्ली। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने दिल्ली मास्टर प्लान 2047 का अनावरण किया। योजना के तहत करीब 40 लाख फ्लैट बनाने और मेट्रो नेटवर्क को 695 किलोमीटर तक विस्तार देने की बात कही गई है।
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने ह्यदिल्ली मास्टर प्लान 2047 का अनावरण करते हुए इसे राजधानी के लिए ऐतिहासिक दिन बताया। उन्होंने कहा कि ह्यएमपीडी 2047 विकसित भारत के विजन के अनुरूप है और इसका लक्ष्य दिल्ली को विश्वस्तरीय शहर में बदलना है।
केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि एमपीडी 2047 के तहत करीब 40 लाख फ्लैट बनाए जाएंगे। इसके अलावा दिल्ली में मेट्रो नेटवर्क का विस्तार कर इसे 695 किलोमीटर तक किया जाएगा।
मनोहर लाल ने कहा कि एमपीडी 2047 के तहत आनंद विहार में मल्टी-मोडल ट्रांजिट हब बनाए जाएंगे। साथ ही, एकीकृत पार्किंग के लिए ढांचा विकसित किया जाएगा।मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आवासीय क्षेत्रों में 30 मीटर चौड़ी सड़कों के किनारे भूतल पर व्यावसायिक गतिविधियों की अनुमति दी जाएगी।
उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने कहा कि एमपीडी 2047 दिल्ली के निर्माण के लिए रोडमैप उपलब्ध कराता है। उन्होंने कहा कि यह योजना भूमि, आवास, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के नए अवसर पैदा करती है।



