शामली
महिला लापता, जेवर और नकदी ले जाने का आरोप
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। कस्बे के मोहल्ला खेल निवासी एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। महिला के पति ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी घर से लाखों रुपये कीमत के जेवरात और नकदी लेकर चली गई है।
मोहल्ला खेल निवासी गोलू ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी रेणु घर से कहीं चली गई। परिजनों ने रिश्तेदारी और आसपास के संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।