साहेबगंज
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के 171270 लाभुकों को अगस्त माह 2026 के कुल ₹42,81,75,000 बयालीस करोड़ इक्यासी लाख पचहत्तर हजार रुपये मात्र का भुगतान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज झारखंड सरकार के महिला,बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के माह अगस्त 2026 के साहिबगंज जिले के पात्र लाभुकों को सम्मान राशि भेजी गई।जिले के लगभग 171270 पात्र लाभुकों के बैंक खातों में अगस्त 2026 की सम्मान राशि सीधे डीबीटी Direct Benefit Transferके माध्यम से भेजी गई। योजना अंतर्गत प्रत्येक लाभुको को एक माह की कुल ₹2,500 की सम्मान राशि प्रदान की गई। इस क्रम में जिले के लाभुकों के बैंक खातों में कुल ₹42,81,75,000 बयालीस करोड़ इक्यासी लाख पचहत्तर हजार रुपये मात्र।सम्मान राशि भेजी गई।मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का उद्देश्य राज्य की पात्र महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है।जिला प्रशासन योजना के प्रभावी,पारदर्शी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।



