शामली
हरियाणा में दो भतीजों को बंधक बनाकर जबरन काम कराने का आरोप
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। थाना क्षेत्र की बिजली घर बस्ती निवासी गुलजार ने कैराना के मोहल्ला आर्यपुरी निवासी एक ठेकेदार पर अपने दो भतीजों को हरियाणा में काम कराने के लिए ले जाकर करीब 15 दिनों से बंधक बनाने और जबरन काम कराने का आरोप लगाया है।
पीड़ित के अनुसार उसने ठेकेदार से फोन पर बातचीत कर दोनों युवकों को वापस भेजने की मांग की, लेकिन आरोप है कि ठेकेदार ने उन्हें छोड़ने से इनकार कर दिया। कानूनी कार्रवाई की बात कहने पर धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।
पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों से दोनों युवकों को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कराने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।