बुलंदशहर

नागेश्वर मंदिर में हुआ महमंत्र का सामूहिक जाप

सैकड़ों नर नारियों ने की सहभागिता 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
औरंगाबाद बुलंदशहर : नागेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सैंकड़ों नर नारियों ने सामूहिक रूप से महामंत्र ओम् नमः शिवाय का जाप किया।
प्रहलाद शर्मा एडवोकेट के सौजन्य से बुधवार सायं प्राचीन नागेश्वर मंदिर परिसर स्थित शिवालय के समक्ष भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए उनके महामंत्र ओम् नमः शिवाय का सामूहिक रूप से जाप किया गया। इस अवसर पर सवा पांच लाख मंत्र जाप का लक्ष्य रखा गया उसके पूरा होने के पश्चात भी नर नारियों ने जाप जारी रखा। आरती और प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर प्रहलाद शर्मा एडवोकेट, बौबी शर्मा, प्रमोद कुमार,सुशील कुमार गुप्ता, निखिल गर्ग सोनू,अशोक कुमार पटवारी,अजय वर्मा,  शनि मंदिर के सेवादार देव जोशी,  शीतल शर्मा,रिमझिम अग्रवाल ,अंजू गर्ग, सीमा आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button