पाकुड़
कई दिनों से लापता है नन्हा बच्चा, आसपास दिखे तो पाकुड़ नगर थाना को दें सूचना या डायल 112 पर करे संपर्क, सूचना देने वाले की पहचान रखी जायेगी गोपनीय
A young child has been missing for several days; if spotted nearby, please inform the Pakur Town Police Station or contact 112. The informant's identity will be kept confidential.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। एक नन्हा बच्चा पिछले कई दिनों से लापता बताया जा रहा है। परिजन और पुलिस उसकी तलाश में जुटे हैं। ऐसे में यदि यह बच्चा आपके आसपास, मोहल्ले, बाजार या किसी अन्य स्थान पर दिखाई दे, तो तत्काल पाकुड़ पुलिस को इसकी सूचना दें। बच्चे के संबंध में जानकारी मिलने पर पाकुड़ नगर थाना में संपर्क किया जा सकता है अथवा डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचित किया जा सकता है। पुलिस एवं परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि बच्चे को देखते ही उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए बिना देर किए पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जायेगी। आपकी एक छोटी-सी सूचना बच्चे को उसके परिवार तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।



