गोड्डा

बीआरपी व सीआरपी अधिक से अधिक संख्या में जिला अधिवेशन में शामिल होकर सफल बनाएं : सुलैमान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
महागामा। झारखंड राज्य आराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के तत्वाधान में 30 अगस्त रविवार को गोड्डा में पांचवें जिला अधिवेशन का आयोजन किया जा रहा है।अधिवेशन में बीआरपी /सीआरपी एवं अन्य अनुबंध कर्मी समेत  कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। बीआरपी /सीआरपी महासंघ के पूर्व जिला महासचिव मु  सुलैमान जहांगीर आजाद ने बीआरपी /सीआरपी कर्मियों से अधिवेशन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इसे सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से अनुबंध पर कार्यरत सीआरपी एवं बीआरपी कर्मियों के स्थाईकरण की मांग को संगठन के मंच से मजबूती से उठाया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष से लंबित तीन प्रतिशत महंगाई भत्ते का भुगतान भी शीघ्र कराया जाए। इसके अलावा अधिवेशन में पुरानी पेंशन व्यवस्था, रिक्त पदों को भरने, समान पद के लिए समान वेतनमान तथा पदोन्नति समेत कर्मचारियों से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी चर्चा होगी। आज़ाद ने कहा कि कर्मचारियों के अधिकारों और जायज मांगों के लिए एकजुट होकर आवाज बुलंद करना समय की मांग है। उन्होंने जिले के सभी बीआरपी एवं सीआरपी  कर्मियों से अधिवेशन में सक्रिय भागीदारी की अपील की। अधिवेशन का आयोजन 30 अगस्त को सुबह 11:00 से शुभमदा बैंक्विट हॉल, मिशन चौक, जोड़ी दुर्गा मंदिर के सामने गोड्डा टाउन में होगा। पंजीयन सुबह 9:00 बजे से होगा और सर्व सत्र समापन अपराहन 3:00 बजे किया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button