कैराना

फैमिली आईडी के लिए निर्माण श्रमिकों की उमड़ी भीड़, नगर पालिका में लगा विशेष कैंप

2,984 पंजीकृत श्रमिकों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए श्रम विभाग ने शुरू किया अभियान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कैराना। उत्तर प्रदेश सरकार की ‘फैमिली आईडी–एक परिवार, एक पहचान’ योजना को धरातल पर उतारने के लिए नगर पालिका परिषद कैराना में निर्माण श्रमिकों के लिए विशेष कैंप लगाया गया। श्रम विभाग के इस अभियान में बड़ी संख्या में श्रमिक पहुंचे और परिवार की डिजिटल पहचान बनवाने के लिए पंजीकरण कराया।
कैंप का उद्देश्य कैराना नगर पालिका और ब्लॉक क्षेत्र के 2,984 पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को फैमिली आईडी से जोड़ना है, ताकि उन्हें सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी परेशानी के मिल सके। सहायक श्रम आयुक्त शामली अरविंद कुमार मद्धेशिया के निर्देश पर आयोजित कैंप में श्रमिकों को फैमिली आईडी के महत्व की जानकारी दी गई।अधिकारियों ने बताया कि राशन कार्ड वाले परिवारों के लिए राशन कार्ड संख्या ही फैमिली आईडी होगी, जबकि राशन कार्ड से वंचित परिवार निर्धारित प्रक्रिया के तहत नई आईडी बनवा सकेंगे।श्रम विभाग के प्रतिनिधि मुनव्वर जंग ने बताया कि सरकार विभिन्न विभागों की योजनाओं को फैमिली आईडी डेटाबेस से जोड़ रही है। इससे पात्र लाभार्थियों की पहचान तेजी से होगी और योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से सीधे परिवारों तक पहुंचेगा। उन्होंने सभी निर्माण श्रमिकों से समय रहते फैमिली आईडी बनवाने की अपील की। कैंप में नगर पालिका परिषद कैराना ने आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराईं। इस दौरान श्रम विभाग से मुनव्वर जंग, नगर पालिका के रविकांत बाबू, फईम, उमेश चौहान, नदीम, साहिल और जनसेवा केंद्र संचालक अभिषेक जोशी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।नगर पालिका अध्यक्ष शमशाद अंसारी, सभी सभासदों और अधिशासी अधिकारी समीर कुमार कश्यप के सहयोग से कैंप का सफल संचालन किया गया। अधिकारियों ने कहा कि यह अभियान निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों को सरकारी योजनाओं की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button