गाजियाबाद

सिलेंडर फटने की सूचना से मचा हड़कंप

जर्जर छत गिरने से किराएदार और भैंसें घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी। अंकुर विहार थाना क्षेत्र के कच्चा बलराम नगर स्थित गली नंबर-13 में शुक्रवार को एक मकान की पुरानी और जर्जर छत अचानक भरभराकर गिर गई। छत गिरने से तेज आवाज हुई, जिसके चलते आसपास के लोगों में सिलेंडर फटने की अफवाह फैल गई और डायल-112 पर मकान में सिलेंडर फटने तथा कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।
पुलिस जांच में सामने आया कि मकान मालिक सतीश कुमार पुत्र स्वर्गीय जयकुमार शर्मा का मकान काफी पुराना और जर्जर था। इसी वजह से छत का एक हिस्सा अचानक गिर गया। जांच के दौरान मकान में किसी भी सिलेंडर के फटने की पुष्टि नहीं हुई।
बताया गया कि मकान में बादल पुत्र इकबाल किराए पर रहता था, जबकि मकान के एक हिस्से में मकान मालिक की भैंसें बंधी हुई थीं। छत गिरने की घटना में किराएदार बादल तथा भैंसों को मामूली चोटें आई हैं। घटना में किसी बड़ी जनहानि की सूचना नहीं है।
अंकुर विहार थाना पुलिस के अनुसार मौके पर स्थिति सामान्य है और घटना को लेकर किसी प्रकार की कानून-व्यवस्था संबंधी समस्या नहीं है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button