झुंझुनू
एक वोट से भाजपा की पूनम रेप्सवाल बनीं उप प्रधान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। जिले की पंचायत समिति गुढ़ागौड़जी में शनिवार को उप प्रधान पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा की पूनम रेप्सवाल ने कांग्रेस की शीला देवी को एक वोट से हराकर उप प्रधान पद पर कब्जा किया। चुनाव में पूनम रेप्सवाल को 23 में से 12 वोट मिले, जबकि शीला देवी को 11 वोट मिले। एक वोट के अंतर से जीत दर्ज कर पूनम रेप्सवाल उप प्रधान निर्वाचित हुईं।


