झुंझुनू
गुढागौड़जी में 6 दिसंबर को आयोजित रक्तदान शिविर एवं जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह को लेकर बैठक आज
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। गुढागौड़जी कस्बे में संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस के उपलक्ष में 6 दिसंबर को आयोजित रक्तदान शिविर एवं जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह को लेकर आज रविवार को बैठक का आयोजन किया जाएगा। पंकज खाजपुरिया ने बताया कि भोड़की रोड़ टोडी में स्थित मेघवाल कृषि फार्म हाउस पर 29 नवंबर को प्रातः 10:00 बजे बैठक का आयोजन किया जाएगा जिसमे बाबा साहेब डाॅ अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर एवं जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह को लेकर रुपरेखा बनाई जाएगी।



