पाकुड़

विधायक हेमलाल मुर्मू ने किया फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन, युवाओं को खेल के साथ शिक्षा से जुड़ने का संदेश

MLA Hemlal Murmu inaugurated a football tournament, conveying a message to the youth to combine sports with education.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

हिरणपुर, पाकुड़। आसंजोल स्थित चांदनी क्लब के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शनिवार को लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू ने विधिवत उद्घाटन किया। विधायक के पहुंचते ही खिलाड़ियों और आयोजकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया और बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक हेमलाल मुर्मू ने कहा कि फुटबॉल युवाओं के शारीरिक विकास के साथ उनकी इच्छाशक्ति और अनुशासन को भी मजबूत करता है। खेल युवाओं को स्वस्थ रखने के साथ उन्हें सकारात्मक दिशा देने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने युवाओं से खेल के साथ शिक्षा को भी प्राथमिकता देने की अपील की। कहा कि शिक्षा परिवार और समाज के विकास की मजबूत नींव है। उन्होंने युवाओं को नशे एवं नकारात्मक गतिविधियों से दूर रहकर खेल और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया। विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के खेल आयोजनों से स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का बेहतर मंच मिलता है। ऐसे आयोजन युवाओं में प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ टीम भावना और अनुशासन भी विकसित करते हैं। आयोजकों के अनुसार, तीन दिवसीय टूर्नामेंट 29, 30 और 31 अगस्त तक चलेगा। उद्घाटन समारोह में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी, रंजन कुमार साहा, पास्टर सोरेन, जब्बार अंसारी, जंतु सोरेन सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता, खेलप्रेमी और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button