गोड्डा

महगामा में विकास की रफ्तार तेज

ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क-पुल निर्माण को मिल रही गति

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
महगामा। महगामा विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों को नई गति मिल रही है। सड़क, पुल-पुलिया, स्वास्थ्य सेवा, अस्पताल और शिक्षा जैसे बुनियादी क्षेत्रों को मजबूत करने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। महगामा विधायक सह ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह क्षेत्र के विकास को लेकर लगातार प्रयासरत हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण के साथ-साथ पुल-पुलिया निर्माण की योजनाएं भी तेजी से आगे बढ़ रही हैं। इससे गांवों को मुख्य सड़कों से जोड़ने और लोगों के आवागमन को सुगम बनाने में मदद मिलेगी। बेहतर सड़क संपर्क होने से ग्रामीणों को बाजार, विद्यालय, अस्पताल और अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंचने में सुविधा होगी।इसी क्रम में महगामा के लोंगाय पंचायत में गंगा नदी पर नए पुल के निर्माण की योजना सामने आई है। वहीं, असौता से लोंगाय गांव के बीच पुल निर्माण के लिए 4.75 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिलने की जानकारी दी गई है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होने के साथ विकास की रफ्तार और तेज होने की उम्मीद है।ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से जिन इलाकों में आवागमन की समस्या बनी हुई थी, वहां सड़क और पुल-पुलिया निर्माण से लोगों को काफी राहत मिल रही हैं। वहीं शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में भी पहल जारी है। लगातार हो रहे विकास कार्यों से महगामा के ग्रामीण इलाकों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की उम्मीद बढ़ी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button