बरेली
राष्ट्रीय खेल दिवस पर वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन
मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा ने किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। राष्ट्रीय खेल दिवस पर पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल द्वारा रोड नं. 4 स्थित रेलवे स्पोर्ट्स स्टेडियम में वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच विकसित करते हैं तथा कार्यक्षमता बढ़ाते हैं। प्रतियोगिता में एडमिन टीम और रेलवे स्पोर्ट्स स्टेडियम टीम के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें स्टेडियम टीम ने 3-0 से जीत दर्ज की।
कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री मनोज कुमार सहित अधिकारी, कोच और खिलाड़ी उपस्थित रहे।




