सिंगरौली

वार्ड 43 हिर्रवाह में विधायक रामनिवास शाह ने ग्रामीणों और बच्चों से किया संवाद

क्षेत्र की जरूरतों पर चर्चा, बच्चों से पढ़ाई और भविष्य को लेकर की बातचीत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली। सिंगरौली विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 43 हिर्रवाह में विधायक रामनिवास शाह ने ग्रामीणजनों एवं बच्चों से आत्मीय भेंट कर उनका कुशल-क्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से क्षेत्र की आवश्यकताओं और स्थानीय समस्याओं को लेकर संवाद किया तथा उनकी बातों को गंभीरता से सुना।
विधायक ने ग्रामीणों से क्षेत्र में विकास कार्यों एवं मूलभूत सुविधाओं से जुड़े विषयों पर जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को समझना और उनके समाधान की दिशा में प्रयास करना जनप्रतिनिधि की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
इस दौरान विधायक रामनिवास शाह ने बच्चों से भी बातचीत की और उनकी पढ़ाई, रुचियों तथा भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के महत्व के प्रति प्रेरित करते हुए बेहतर भविष्य के लिए निरंतर मेहनत करने का संदेश दिया।
विधायक ने कहा कि जनता से सीधा संवाद जनसेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। अपनों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनने और आवश्यकताओं को समझने से विकास कार्यों को बेहतर दिशा देने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता से निरंतर संवाद बनाए रखते हुए उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button