हापुड के खनन माफिया ने मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से RSS नेता और किसान सतीश चौधरी को कुचला
किसान को रौंदकर ट्रैक्टर चालक की भागते समय ट्रॉली पलटी , चालक भी हुआ घायल

किसान की उपचार के दौरान हुई मृत्यु
परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
दो संप्रदाय का मामला होने से भारी पुलिसबल मौके पर तैनात
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड़ । हाफिजपुर थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव में खनन माफिया ने मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से घर जा रहे RSS नेता और किसान सतीश चौधरी को रौध दिया जिससे किसान की मौके पर ही मौत हो गई । किसान को रौंदकर ट्रैक्टर चालक मौके से फरार होते समय ट्रॉली पलटने से ट्रैक्टर चालक भी हुआ घायल । बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर से अवैध खनन करने वाले ट्रैक्टर चालक किसान सतीश चौधरी को लगभग 30 मीटर दूर तक घसीटते हुए ले गया था जिससे किसान की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई जबकि ट्रैक्टर चालक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि वहीं दो संप्रदाय का मामला होने से विवाद होने की आशंका पर गांव में भारी पुलिसबल मौके पर तैनात किया गया है । मामले की सूचना मिलते हीमौके पर अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए।
पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन पर मिट्टी खनन माफिया के साथ मिलीभगत के गंभीर आरोप लगाये हैं ।
जानकारी के अनुसार , हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र स्थित महमूदपुर गांव में सोमवार देर शाम अवैध खनन की मिट्टी से भरे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ RSS के सपनावत खंड के सहसंपर्क प्रमुख सतीश कुमार (50 वर्ष) की मृत्यु हो गई । परिजनों का आरोप है कि खनन माफिया ने पुरानी रंजिश के चलते जानबूझकर हत्या करी है।
जानकारी के मुताबिक, सतीश सोमवार रात अपनेघर के बाहर खड़े थे। तभी अवैध खनन की मिट्टी से लदी एक ट्रैक्टर- ट्रॉली तेज गति से गांव से निकली और उन्हें टक्कर मार दी । परिजनों का आरोप है कि टक्कर लगने के बाद सतीश ट्रैक्टर के नीचे फंस गए, लेकिन चालक ने वाहन रोकने के बजाय गति बढ़ा दी और उन्हें लगभग 30 से 35 मीटर तक घसीटता ले गया । उनकी चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों ने ट्रैक्टर का पीछा किया। घेराबंदी के दौरान ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर से अपना नियंत्रण खो दिया और ट्रैक्टर सड़क किनारे एक गड्ढे में पलट गया। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक घुंघराला गांव निवासी कलीम भी गंभीर रूप से घायल हो गया । मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया , जहां डॉक्टरों ने सतीश कुमार को मृत घोषित कर दिया।
जबकि वहीं ट्रैक्टर चालक कलीम को प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर किया गया है। मृतक के भतीजे मनोज कुमार ने आरोप लगाया कि गांव में रात भर अवैध खनन से भरे ट्रैक्टर तेज रफ्तार से दौड़ते रहते हैं, जिसका ग्रामीणों ने कई बार विरोध किया है । परिजनों का मानना है कि इसी रंजिश के चलते सतीश पर जानबूझकर ट्रैक्टर चढ़ाकर उनकी हत्या की गई है।
हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने बताया कि , थाना हाफिजपुर क्षेत्र के ग्राम घुंघराला और महमदपुर में एक ट्रैक्टर ट्रॉली से एक व्यक्ति सतीश टक्कर लगने से घायल हो गया, जिसकी दौराने उपचार अस्पताल में मृत्यु तथा तत्पश्चात ट्रैक्टर चालक कलीम भी ट्रॉली पलट जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया है जो अस्पताल में उपचाराधीन है एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।परिजनों से तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी। दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर- ट्रॉली को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है,गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।



