बिजनौर

अलग-अलग संगठनों से बंट रही,समाज की ताकत।

लोकतांत्रिक तरीके से हो नेतृत्व का चयन - गांव-गांव जनसंपर्क की अपील।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

बिजनौर,नजीबाबाद। प्रजापति समाज की बिखरी हुई ताकत को एकजुट करने के लिए वरिष्ठ समाजसेवी रामोद कुमार प्रजापति ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जनपद बिजनौर में प्रजापति समाज का एक ही जिला संगठन और एक ही जिला अध्यक्ष होना चाहिए, तभी समाज की समस्याओं और अधिकारों की आवाज मजबूती से उठ सकेगी।
रामोद कुमार ने समाज के विभिन्न संगठनों और नेताओं से अपील करते हुए कहा कि अब समय अलग-अलग संगठन और अलग-अलग नेतृत्व खड़ा करने का नहीं, बल्कि एक मंच पर आकर सामूहिक ताकत बढ़ाने का है। उन्होंने नेताओं और कार्यकर्ताओं से गांव-गांव, घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाकर समाज को एकजुट करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में अलग-अलग संगठनों की अपनी-अपनी कार्यकारिणी और अध्यक्ष होने से समाज की एकजुट आवाज कमजोर पड़ रही है। समाजहित में सभी संगठनों, कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवियों को बैठकर एक व्यापक संगठनात्मक व्यवस्था पर निर्णय लेना चाहिए।
नेतृत्व चयन को लेकर उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्ष और कार्यकारिणी का गठन लोकतांत्रिक और पारदर्शी तरीके से होना चाहिए। सर्वसम्मति बनती है तो सर्वसम्मति से और सहमति न बने तो चुनाव के माध्यम से पदाधिकारियों का चयन किया जाए, ताकि हर व्यक्ति को भागीदारी का मौका मिले।
उन्होंने कहा, हमारा उद्देश्य किसी व्यक्ति या संगठन का विरोध करना नहीं है। मकसद सिर्फ इतना है।कि प्रजापति समाज एक मंच पर खड़ा हो और उसकी सामाजिक व राजनीतिक आवाज दूर तक सुनाई दे।
साथ ही उन्होंने समाज के कार्यक्रमों और सम्मेलनों में अनावश्यक चंदा संग्रह पर सवाल उठाते हुए इससे बचने की अपील की और कहा कि पदाधिकारियों को केवल पद नहीं, बल्कि कार्यक्रमों की व्यवस्था और समाजहित के कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button