गोड्डा

अवैध देशी कट्टा व दो जिंदा कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार

भांजपुर पुल के पास पुलिस को देखकर भागने लगे थे दोनों

तलाशी में हथियार बरामद
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
महागामा। महागामा थाना पुलिस ने रात्रि गश्ती एवं विशेष छापेमारी अभियान के दौरान अवैध हथियार के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। मामले की जानकारी मंगलवार को एसडीपीओ वरुण रजक ने अनुमंडल पुलिस कार्यालय, महागामा में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। पुलिस के अनुसार, 31 अगस्त की रात फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं विभिन्न वारंटों के निष्पादन को लेकर विशेष छापेमारी और रात्रि गश्ती अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में 1 सितंबर 2026 की रात करीब 00:40 बजे महागामा थाना क्षेत्र के भांजपुर गांव स्थित एक पुल के पास पुलिस टीम को दो संदिग्ध युवक बैठे दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही दोनों भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस बल ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार युवकों की पहचान मिथुन कुमार (19 वर्ष), पिता कुलदीप साव तथा दर्शन कुमार (20 वर्ष), पिता गनौरी मंडल, दोनों निवासी भांजपुर, थाना महागामा, जिला गोड्डा के रूप में हुई है। विधिवत तलाशी के दौरान मिथुन कुमार के कब्जे से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस, जबकि दर्शन कुमार के पास से एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। हथियार एवं कारतूस के संबंध में वैध लाइसेंस अथवा आवश्यक दस्तावेज मांगे जाने पर दोनों कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस ने बरामद हथियार एवं कारतूस को विधिवत जब्त कर सील किया तथा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में महागामा थाना कांड संख्या 159/2026, दिनांक 1 सितंबर 2026, धारा 25(1-बी)(ए)/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी टीम में पुलिस निरीक्षक उपेन्द्र कुमार महतो, थाना प्रभारी पु०अ०नि० अभिनव आनंद, पु०अ०नि० योगेश्वर उरांव, स०अ०नि० बालेश्वर मरांडी, स०अ०नि० निर्मल कुमार पाण्डे सहित महागामा थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button