मजदूर की बाइक चोरी, पुलिस से कार्रवाई की गुहार
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। थाना क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित वसंत कुंज कॉलोनी में मजदूरी करने आए युवक की बाइक चोरी हो गई। पीड़ित ने आसपास तलाश करने के बाद थाने पहुंचकर अज्ञात चोर के खिलाफ तहरीर दी और बाइक बरामद कराने की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
शामली सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव लिलौन निवासी अंकित कुमार ने बताया कि वह वसंत कुंज कॉलोनी में मजदूरी करता है। मंगलवार को वह बाइक से काम करने के लिए कॉलोनी में पहुंचा था। उसने बाइक एक स्थान पर खड़ी कर दी और काम में लग गया। कुछ देर बाद वापस लौटने पर बाइक मौके से गायब मिली।
पीड़ित ने आसपास के क्षेत्र में बाइक की काफी तलाश की और लोगों से भी जानकारी की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उसने कांधला थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही बाइक की तलाश में जुटी है।