एमआईटी में ‘शिक्षारंभ-2026’ में नवागत एमबीए विद्यार्थियों का स्वागत
ज्ञान के साथ कौशल और नेतृत्व जरूरी — डॉ. के.एल.ए. खान

मेरठ। मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) के एमबीए विभाग की ओर से नव प्रवेशित एमबीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए ‘शिक्षारंभ-ओरिएंटेशन प्रोग्राम-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ तिलक समारोह और एमबीए द्वितीय वर्ष की छात्रा मानसी कुमारी की सरस्वती वंदना नृत्य प्रस्तुति से हुआ। निदेशक डॉ. के.एल.ए. खान ने विद्यार्थियों को दिखाई सफलता की राह, कहा—शिक्षा के साथ कौशल, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास जरूरीअसिस्टेंट प्रोफेसर सबा हाशमी ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें अनुशासन, समर्पण और उत्साह के साथ एमबीए की पढ़ाई शुरू करने के लिए प्रेरित किया। संस्थान के निदेशक डॉ. के.एल.ए. खान, प्राचार्य डॉ. हिमांशु शर्मा, डीन एकेडमिक्स डॉ. गौरव शर्मा, डीन-डीएसडब्ल्यू डॉ. संजय माथुर और डीन-मैनेजमेंट डॉ. अंकुर गोयल ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।
एमबीए विभागाध्यक्ष डॉ. रविंद्र कुमार सिंह ने संस्थान और एमबीए पाठ्यक्रम की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को कौशल विकास, उद्योग जगत से जुड़ाव, करियर अवसर और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न मैनेजमेंट गेम्स भी आयोजित किए गए, जिसमें टीमवर्क, रचनात्मकता और नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन किया। विजेताओं को पुरस्कार दिए गए।
द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने नवागत विद्यार्थियों को पेन भेंट कर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन सलोनी शर्मा और विदुषी जैन ने किया। एमबीए विभाग के सभी शिक्षक कार्यक्रम में मौजूद रहे।



