बरेली

डॉ. उज्मा कमर को लखनऊ में ‘राधाकृष्णन डिस्टिंक्शन’ व हाईपाथ लीडर सम्मान

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली/लखनऊ। शिक्षक दिवस से पूर्व एडुविजन इंडिया की निदेशक डॉ. उज्मा कमर को राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित ‘राधाकृष्णन डिस्टिंक्शन अवार्ड’ और ‘सर्टिफाइड हाईपाथ लीडर अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।
लखनऊ के सिटी मॉन्टेसरी स्कूल (सीएमएस) में ग्लोबल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘लीडरशिप सर्कल’ में उन्हें यह सम्मान दिया गया। डॉ. उज्मा ने सम्मेलन में सक्रिय सहभागिता की और सीएमएस की विभिन्न शाखाओं का दौरा कर शैक्षणिक गतिविधियों में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के दौरान सीएमएस की संस्थापिका डॉ. भारती गांधी और ग्लोबल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की संस्थापिका डॉ. सुनीता गांधी ने एडुविजन इंडिया की पहल ‘एजुकेशन पोस्ट’ को देखा और इसके जागरूकता प्रयासों की सराहना की।
देश में हाल में हुई घटनाओं – विशाखापट्टनम में छात्र की मौत, हरदोई में बच्ची की मौत, दिल्ली के प्री-प्राइमरी स्कूल में टॉर्चर और हैदराबाद में प्रिंसिपल पर हमले पर डॉ. उज्मा ने चिंता जताई।
उन्होंने कहा – शिक्षक दिवस केवल उत्सव नहीं, आत्मपरीक्षण का दिन है। अगर अनुशासन के नाम पर गुस्सा और हिंसा का सहारा लेना पड़े तो शिक्षक को खुद से पूछना चाहिए कि क्या उसने गलत पेशा चुन लिया है। शिक्षण भय पर नहीं, धैर्य और सहानुभूति पर टिका होता है।
इस उपलब्धि पर बरेली के शैक्षिक संगठनों ने उन्हें बधाई दी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button