दिल्लीबॉलीवुडमनोरंजन

‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने पहले ही दिन दिखाया दम

₹28.11 करोड़ के साथ की ब्लॉकबस्टर शुरुआत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

नई दिल्ली : एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेज़न MGM स्टूडियोज़ द्वारा प्रोड्यूस मिर्ज़ापुर: द मूवी भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली ही नहीं बल्कि सबसे बड़ी फ़िल्मों में से एक है। ऐसा इसलिए, क्योंकि यह भारत की सबसे बड़ी कल्ट फ़्रैंचाइज़ी में से एक मिर्ज़ापुर की थिएटर में एंट्री है। अपने दमदार ट्रेलर रिलीज़ के बाद से ही अली फ़ज़ल, दिव्येंदु और पंकज त्रिपाठी स्टारर यह फिल्म दर्शकों के बीच ज़बरदस्त उत्साह पैदा कर चुकी है। अब लंबे इंतज़ार के बाद, मेकर्स ने इस फिल्म को दुनिया भर के हिंदी सहित तेलुगु सिनेमाघरों में रिलीज़ कर दिया है। बता दें कि फिल्म को अपने पहले ही दिन शानदार ओपनिंग मिली है, हिंदी में जहां इसने ₹27.85 करोड़, तो तेलुगु में ₹26 लाख कमाए हैं, जिससे इसकी कुल कमाई ₹28.11 करोड़ हो गई है।

मिर्ज़ापुर: द मूवी को दर्शकों से मिले अच्छे वर्ड ऑफ़ माउथ, शानदार रिव्यू और हाउसफुल थिएटर के साथ ही उसके लॉयल ऑडियंस से ज़बरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब उम्मीद है कि फेस्टिवल वीकेंड होने के कारण फिल्म को अच्छा परफॉर्मेंस करने का मौका मिलेगा और इस तरह से इसकी कमाई में भी इजाफा देखने को मिलेगा। छोटी स्क्रीन से बड़े पर्दे पर आई मिर्ज़ापुर: द मूवी द्वारा की गई यह ओपनिंग बेहद अच्छी है और यह साबित करती है कि दर्शकों को मिर्ज़ापुर की सिनेमाई दुनिया बेहद पसंद आ रही है।

फिल्म में इस बार अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौर, श्वेता त्रिपाठी और सोनल एस चौहान जैसे जाने माने चेहरे नजर आने वाले हैं। ऐसे में फिल्म की कास्ट में शामिल होते हुए कहना होगा कि यह सभी कलाकार ‘मिर्जापुर’ की दुनिया को पहले से भी ज्यादा भव्य और कभी न भूलने वाला अनुभव बनाने वाले हैं।

अमेजन MGM स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा पेश किए जाने वाले ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का डायरेक्शन गुरमीत सिंह ने किया है। पुनीत कृष्णा ने इसकी कहानी और स्क्रिप्ट लिखे हैं। वहीं, फिल्म को एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। जबकि, कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी फिल्म के को-प्रोड्यूसर हैं। बता दें कि लंबे इंतजार के बाद ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को हिंदी और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button