बरेली
सिद्धार्थ शिक्षा समिति ने पार्थ गौतम को दिया शिक्षा गौरव सम्मान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। शिक्षक दिवस के अवसर पर सिद्धार्थ शिक्षा समिति ने इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी के प्रो-चांसलर पार्थ गौतम को “साहित्य भूषण सुरेश बाबू मिश्रा शिक्षा गौरव सम्मान 2026” से सम्मानित किया।
समिति की अध्यक्ष शालिनी मिश्रा ने कहा कि समिति पिछले 5 सालों से यह पुरस्कार दे रही है। पार्थ गौतम शिक्षा के साथ ही समाज सेवा के जरिए गरीब और जरूरतमंदों की जो सहायता कर रहे हैं, वह सराहनीय है। समिति के उपाध्यक्ष सुमित मिश्रा, महामंत्री एडवोकेट सुरेश कश्यप एवं मंत्री हिमांशु पांडेय ने प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर पार्थ गौतम ने कहा कि यह सम्मान पाकर वह बहुत खुश हैं और आगे भी जरूरतमंदों की सहायता करते रहेंगे। उनके लिए सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।



