ललितपुर

बसंती लारिया को क्षेत्रीय कार्यसमिति में मिली जिम्मेदारी

ललितपुर की मातृशक्ति और अहिरवार समाज के लिए गौरव का क्षण

संगठनात्मक समर्पण को मिला सम्मान
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। भाजपा की कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय कार्यसमिति में ललितपुर की सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ता बसंती लारिया को सदस्य की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू द्वारा उन पर विश्वास जताते हुए क्षेत्रीय टीम में शामिल किए जाने से भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। इसे ललितपुर की मातृशक्ति के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। बसंती लारिया लंबे समय से भाजपा के संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती आ रही हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, निरंतर सक्रियता, कार्यकर्ताओं के साथ संवाद और जिम्मेदारियों के निर्वहन में तत्परता के चलते उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व मिला है। क्षेत्रीय कार्यसमिति में जिम्मेदारी मिलने को उनके दीर्घकालीन संगठनात्मक समर्पण और कार्यक्षमता का सम्मान माना जा रहा है। बसंती लारिया की क्षेत्रीय कार्यसमिति में नियुक्ति को महिला नेतृत्व और सशक्तिकरण की दिशा में भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी संगठन में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढऩे के बीच उन्हें क्षेत्रीय स्तर पर जिम्मेदारी मिलना जिले की महिला कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी संदेश है। इससे यह भी स्पष्ट होता है कि संगठन में महिलाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां देकर उनकी नेतृत्व क्षमता पर भरोसा जताया जा रहा है। बसंती लारिया अनुसूचित जाति के अहिरवार समाज से आती हैं। ऐसे में उन्हें क्षेत्रीय संगठन में प्रतिनिधित्व मिलने को सामाजिक समावेश की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनकी नियुक्ति की जानकारी के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ अहिरवार समाज में भी खुशी का माहौल है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह उपलब्धि न केवल बसंती लारिया के लिए बल्कि ललितपुर की महिलाओं और समाज के लिए भी सम्मान की बात है। क्षेत्रीय कार्यसमिति में मिली नई जिम्मेदारी को बसंती लारिया के वर्षों के संगठनात्मक परिश्रम, सक्रियता और समर्पण का परिणाम माना जा रहा है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनकी कार्यशैली, संवाद क्षमता और संगठन के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। बसंती लारिया को क्षेत्रीय कार्यसमिति में शामिल किए जाने से जिले के महिला कार्यकर्ताओं और युवा कार्यकर्ताओं में भी उत्साह है। उनकी यह नई जिम्मेदारी संगठन में कार्य कर रहे कार्यकर्ताओं के लिए संदेश है कि निरंतर सक्रियता, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने पर संगठन में आगे बढऩे के अवसर मिलते हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button