सिंगरौली

एनटीपीसी विंध्याचल में मेंटर डे 2026 का आयोजन

मेंटर्स एवं मेंटीज का हुआ सम्मान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
विंध्यनगर (सिंगरौली)। एनटीपीसी विंध्याचल के प्रशासनिक भवन स्थित ग्राउंड फ्लोर ऑडिटोरियम में उत्साह एवं गरिमा के साथ ‘मेंटर डे 2026’ आयोजित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य संगठन में मेंटोरिंग संस्कृति को मजबूत करना, ज्ञान का आदान-प्रदान और मेंटर्स व मेंटीज के बीच संवाद को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, एनटीपीसी गीत व केक कटिंग के साथ हुआ। स्वागत भाषण में महाप्रबंधक (मानव संसाधन) रुमा दे शर्मा ने मेंटरिंग को कर्मचारियों के विकास का अहम जरिया बताया। कार्यकारी निदेशक किशोर कुमार होता ने मेंटर्स व मेंटीज को निरंतर सीखने और संगठनात्मक लक्ष्यों में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। वहीं महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) मणिक्यन सुरेश ने मार्गदर्शन व आपसी सहयोग में मेंटरिंग की भूमिका पर जोर दिया।
समारोह में मणिक्यन सुरेश, देबब्रता त्रिपाठी, डॉ. विनोद कुमार भराली, निर्मल कुमार सिंह, एच.पी. देवांगन, टी.एन. सीतारमन, देबास्मिता त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
आयोजन के दौरान फन गेम्स, क्विज प्रतियोगिता और अनुभव-साझाकरण सत्र हुआ। उत्कृष्ट मेंटर्स, मेंटीज व प्रतियोगिता विजेताओं को सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि अप्रैल 2026 में आयोजित ‘संवाद सेतु’ कार्यक्रम में 38 जोड़ियों ने शत-प्रतिशत भागीदारी निभाई थी, जो संस्थान की ज्ञान हस्तांतरण और क्षमता निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button