जामताड़ा

रेलवे फाटक के पास चला वाहन जांच अभियान

दर्जनों वाहनों की जांच

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
  जामताड़ा : करमाटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे फाटक के समीप करमाटांड़-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर सोमवार को वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान थाना प्रभारी अलखनाथ चौबे की उपस्थिति में चलाया गया।
अभियान के दौरान सड़क से गुजरने वाले दोपहिया समेत अन्य वाहनों को रोककर आवश्यक कागजात एवं यातायात नियमों के पालन की जांच की गई। जांच के क्रम में दर्जनों वाहनों को पकड़ा गया। बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले चालकों को मौके पर चेतावनी देते हुए भविष्य में हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाने की सलाह दी गई।
थाना प्रभारी अलखनाथ चौबे ने वाहन चालकों से कहा कि हेलमेट पहनना सिर्फ जुर्माने से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी जान की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने की अपील की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि आगे से बिना हेलमेट वाहन चलाते पकड़े जाने पर नियमानुसार जुर्माना लगाने के साथ आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है। वाहन जांच अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाना और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button