साहेबगंज

JMM प्रखंड अध्यक्ष अमरदीप सिंह ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का लिया जायजा

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

साहिबगंज जिले के सदर प्रखंड क्षेत्र में गंगा नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है।नदी के पानी के गांवों और निचले इलाकों में घुसने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।वही स्थिति का जायजा लेने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष अमरदीप सिंह ने लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं।दौरे के दौरान उन्होंने मखमलपुर उत्तर पंचायत,मखमलपुर दक्षिण पंचायत और किशन प्रसाद पंचायत के कई बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचकर लोगों से मुलाकात की। उन्होंने घर-घर जाकर बाढ़ पीड़ित परिवारों का हाल-चाल जाना, उनकी समस्याओं को सुना और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।प्रभावित लोगों ने बताया कि घरों में पानी घुस जाने से खाने-पीने, पेयजल और पशुओं के चारे की भारी किल्लत हो गई है,कई परिवार ऊंचे स्थानों पर शरण लिए हुए हैं इस मौके पर अमरदीप सिंह ने कहा कि झारखंड सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है।सरकार और जिला प्रशासन के सहयोग से प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री,पेयजल और सुखा राशन पहुंचाई जा रही है।उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावितों को किसी भी हाल में अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और राहत कार्यों को और तेज किया जाएगा।उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि बाढ़ प्रभावित पंचायतों में तत्काल राहत शिविर की जाए ताकि लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा सके। वहीं मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अमरदीप कुमार सिंह,कई पंचायत अध्यक्ष पंचायत सचिव एवं कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button