मथुरा

मथुरा में 18 रुपये किलो मिलेगी चीनी

सरकार ने राशन कार्ड धारकों को दी बड़ी राहत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। खुले बाजार में चीनी की बढ़ती कीमतों के बीच गरीब परिवारों के लिए राहत भरी खबर है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जिले के करीब 41 हजार अंत्योदय कार्ड धारक परिवारों को रियायती दर पर चीनी उपलब्ध कराई जा रही है। खुले बाजार चीनी 50 से 55 रुपये प्रति किलो बिक रही है। राशन की सरकारी दुकानों पर अंत्योदय कार्डधारकों को 18 रुपये प्रति किलोग्राम की पुरानी दर से ही चीनी दी जाएगी। जिला पूर्ति अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि 10 सितंबर से 25 सितंबर तक खाद्यान्न वितरण किया जा रहा है। जुलाई, अगस्त व सितंबर माह की दूसरी तिमाही के लिए प्रत्येक अंत्योदय कार्ड पर एकमुश्त तीन किलोग्राम चीनी 54 रुपये में वितरित की जा रही है। इसके साथ ही कार्डधारकों को 35 किलोग्राम निश्शुल्क अनाज भी दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार्डधारकों को चीनी उनकी मूल उचित दर की दुकान पर ही मिलेगी। केंद्र सरकार ने चीनी की जमाखोरी पर लगाम लगाने के लिए डीलरों के स्टाक रखने की सीमा 4000 कुंतल से घटाकर 2000 कुंतल कर दी है। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि नई भंडारण सीमा 15 सितंबर से 30 नवंबर तक प्रभावी रहेगी। सभी डीलरों को फूड स्टाक मानिटरिंग पोर्टल पर प्रत्येक शुक्रवार स्टाक की घोषणा करनी होगी। उन्हाेंने बताया कि विभाग द्वारा जिले के चीनी व्यापारियों के स्टाक का सत्यापन भी कराया जा रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button