कानपुर

शासनपद्धति का आदर्श मानदण्ड है रामराज्य : आचार्य अभिषेक शुक्ल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : स्वरूपनगर काली मठिया के महाकालेश्वर मन्दिर में आयोजित श्रीराम कथा के विश्राम दिवस पर आचार्य अभिषेक शुक्ल ने रामराज्य का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान् श्रीराम जी का शासनकाल विश्व के किसी भी सम्राट् का आदर्श हो सकता है,यह सर्वविदित है कि प्रजा को जो सर्वोत्तम सुख श्रीराम जी के राज्य में अधिगत हुआ,वह कभी भी किसी भी राजा के राज्य में नहीं हुआ है,रामराज्य सर्वश्रेष्ठ शासनपद्धति का एक आदर्शमानदण्ड है,और बताया कि मनुष्य जीवन अत्यन्त दुर्लभ और क्षणभंगुर है ऐसे क्षणिक,अल्पायु अनित्य और दुर्लभ मनुष्य शरीर को प्राप्त करके जो अपने अमूल्य समय का एक क्षण भी व्यर्थ व्यतीत नहीं करते हैं,जिनके तन,मन,धन और सम्पूर्ण समय सर्वकल्याण के लिए व्यतीत होता है वह ही जन धन्य हैं, उन्हीं बुद्धिमानों का जन्म सफल और धन्य है,मठ के महन्त समिति अध्यक्ष ज्योतिषाचार्य नरेन्द्र शास्त्री ने कहा कि सर्वोत्तम राजा वह होता है इसके राज में सभी जाति के सभी वर्ण की प्रजा सुखी हो परंतु वर्तमान समय में भारत में ब्राह्मण सबसे ज्यादा दुखी है और जितने राजा हैं वह सब के सब धृतराष्ट्र से ज्यादा अंधे हो गए हैं जिनके राज्य में ब्राह्मण सताया जा रहा है वह स्वयं ब्राह्मणों के साथ भेदभाव कर रहे हैं और जात-पात का विष घोल रहे हैं और ऐसे राजा अधिक समय तक राज्य में सुख नहीं भोग पाते हैं, प्रजा उनको धरातल में भेज ही देती है। बाबा महाकाल यज्ञ सेवा समिति रजिस्टर्ड के पदाधिकारी का सम्मान एवं आशीर्वाद व्यास जी के द्वारा प्रदान किया गया समिति के कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा विधायक का नीलिमा कटियार ने की समिति के अध्यक्ष नरेंद्र शास्त्री, उपाध्यक्ष विजयलक्ष्मी शर्मा, महामंत्री वीरेंद्र मिश्रा, कोषाध्यक्ष दीपा निगम, सदस्य गीता निगम अमित सिंह अजित श्रीवास्तव डॉ संध्या ठाकुर पुष्पा सिंह चौहान नेहा मिश्रा, निधि मेहरोत्रा,सुषमा द्विवेदी, सुरभित द्विवेदी,मीना अग्रवाल अनीता अग्रवाल आदि भक्तों को आशीर्वाद दिया गया। मुख्य अजमान सुषमा द्विवेदी सुरभि द्विवेदी ने आयोजन को सफल बनाने के निमित्त सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद ज्ञापित किया वही शुकवार को यज्ञ का समापन पूर्णाहुति होगी और भंडारा का आयोजन किया जाएगा ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button