Uncategorized

सांसद हेमा मालिनी की पहल, परखम में बनेगा ओवरब्रिज

ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। मथुरा-अछनेरा रेलवे लाइन के परखम स्थित जमालपुर गांव में सड़क ओवरब्रिज के निर्माण की अनुमति मिल गई है। ओवरब्रिज के निर्माण से सड़क यातायात बेहतर होगा। रेल मंत्री अश्विनी वैभव ने पत्र लिखकर सांसद हेमा मालिनी को भी यह जानकारी दी है। मथुरा-अछेनरा लाइन पर ट्रेनों का संचालन बढ़ रह है। यात्री गाड़ी के साथ मालगाड़ी का भी आवागमन होता है। बार-बार रेलवे फाटक बंद होने से सड़क यातायात बाधित होता है। लोगों को परेशानी होती है। इस मार्ग पर अभी और ट्रेन बढ़नी हैं। इसके लिए सांसद हेमा मालिनी ने सड़क ओवरब्रिज के निर्माण की पहल की थी। ओवरब्रिज पर करीब 30 करोड़ की लागत आती है, इस पर 60 प्रतिशत धनराशि प्रदेश सरकार और 40 प्रतिशत धनराशि रेलवे व्यय करता है। ओवरब्रिज के निर्माण के लिए रेलवे ने हरी झंडी दे दी है। गांव किलोनी के प्रमुख मार्ग पर वर्षों से बने जलभराव की समस्या से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है जलभराव के चलते विद्यार्थियों, महिलाओं, बुजुर्गों व राहगीरों को आवागमन में दिक्कत होती है। लंबे समय से पानी भरा रहने के कारण दुर्घटना व संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया समस्या के संबंध में ग्राम प्रधान, वीडीओ एसडीएम संबंधित अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है। मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन मौके पर समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। ग्रामीणों का आरोप है शिकायतों का अभिलेखों में निस्तारण दर्शा दिया गया, स्थल पर स्थिति जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मार्ग का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण कराने, मार्ग के निर्माण कराने, जल निकासी के लिए नाली अथवा ड्रेनेज की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button