पाकुड़

पाकुड़ में 1.2 किलो गांजा बरामद, 65 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

1.2 kg of cannabis seized in Pakur; 65-year-old man arrested.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

पाकुड़। जिले के पाकुड़ मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1.2 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से मंजूर शेख (करीब 65 वर्ष), पिता स्वर्गीय शाम मोहम्मद शेख, निवासी फतेहपुर, थाना पाकुड़ मुफ्फसिल, जिला पाकुड़ को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर को फतेहपुर स्थित मंजूर शेख के घर/दुकान में गांजा एवं अन्य मादक पदार्थों की कथित खरीद-बिक्री की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार गौरव के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल (SIT) का गठन किया गया। पुलिस टीम दंडाधिकारी के साथ मौके पर पहुंची, जहां कथित तौर पर मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री की गतिविधि पाए जाने के बाद मंजूर शेख को हिरासत में लिया गया। पुलिस के मुताबिक, दंडाधिकारी की मौजूदगी में की गई तलाशी के दौरान उसके घर से 1,200 ग्राम गांजा, 2,640 रुपये नकद, लोहे और स्टील का तराजू, प्लास्टिक पन्नी, तीन चिलम, एक लाइटर, लोहे एवं स्टील की कैंची तथा 90 ग्राम पॉलीथीन बैग बरामद किए गये। मामले में पाकुड़ (मुफ्फसिल) थाना कांड संख्या 132/26, NDPS Act, 1985 की धारा 20(b)(ii)(B)/22(b) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजे जाने की प्रक्रिया की जा रही है। एसडीओ कुमार गौरव ने मामले में एक अन्य आरोपी साहेब शेख, निवासी भसाईपाईकर, थाना शमशेरगंज, जिला मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल की गिरफ्तारी के लिए भी जांच टीम द्वारा छापेमारी जारी रखने की बातें  साझा किया। इस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार गौरव, मुफ्फसिल थाना प्रभारी पु०अ०नि० गौरव कुमार, पु०अ०नि० गौरीशंकर प्रसाद, पु०अ०नि० रविन्द्र सिंह, स०अ०नि० यशवन्त कुशवाहा तथा मुफ्फसिल थाना के सशस्त्र बल शामिल रहे। बहरहाल, सवाल यह उठता है कि आखिर 65 वर्ष की उम्र में एक व्यक्ति गांजा कारोबार में कैसे संलिप्त हुआ? क्या उसके भरण-पोषण के लिए परिवार या रिश्तेदारों का सहारा नहीं था, या फिर किसी मजबूरी ने उसे यह कदम उठाने को विवश किया? उम्र के इस पड़ाव पर नशीले पदार्थ के कारोबार से जुड़ने का मामला कई सामाजिक सवाल खड़े करता है और समाज को सोचने पर मजबूर करता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button