क्तदान कर पुलिस अधिकारियों ने दिया मानवता का संदेश
Police officers conveyed a message of humanity by donating blood.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले में चल रहे विशेष रक्तदान अभियान के तहत पुलिस विभाग के अधिकारी एवं जवान भी बढ़-चढ़कर रक्तदान कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने स्वयं रक्तदान कर आम लोगों को भी इस नेक कार्य के लिए प्रेरित किया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। दुर्घटना, प्रसव, गंभीर बीमारी अथवा ऑपरेशन के दौरान मरीजों को समय पर रक्त की आवश्यकता होती है। ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान के माध्यम से किसी अनजान व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि 18, 24 एवं 28 सितंबर को आयोजित विशेष रक्तदान शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर स्वेच्छा से रक्तदान करें। उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति का एक रक्तदान किसी जरूरतमंद परिवार के लिए उम्मीद की किरण बन सकता है। “आपकी एक छोटी-सी पहल किसी की जिंदगी बचा सकती है—आइए, रक्तदान महादान में सहभागी बनें।”



