बेतुल

ग्रामीण क्षेत्रों को मैडिकल अपशिष्ट से बीमार किया जा रहा पर्यावरण को बीमार करने का कार्य किया जा रहा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। जिलें में निजी अस्पताल,क्लीनिक एवं पैथोलॉजी लेब सेंटर से निकला मैडिकल अपशिष्ट निष्पादन,SPCB की अनुमति को लेकर करेंगे जिला कलेक्टर एवं स्वास्थ्य विभाग से मुलाकात।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य प्रदेश उपाध्यक्ष नर्मदापुरम जोन प्रभारी अजय सोनी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जिला प्रशासन,स्वास्थ्य विभाग को अवगत कराते हुए बताया कि जिलें में किसी भी तरह से मेडिकल उपचार से जुड़े अपशिष्टों का निष्पादन निजी अस्पताल,क्लीनिक,पैथोलॉजी लेब सेंटर निष्पादन कहां कर रहे हैं और उसका माध्यम क्या है क्या इनके द्वारा स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड बॉयोमेडिकल वेस्ट ऑथराइजेशन अपनी संस्था के संचालन के पूर्व लिया गया था। क्या भारत सरकार के बायो-मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट नियम,2016 के तहत जिले में उसका पूर्ण पालन उन समस्त निजी संस्थाओं द्वारा किया जा रहा है।
अगर नहीं तो इसकी अनदेखी इन संस्थानों में ताला लगा सकती हैं क्योंकि ये कानूनन अपराध है अगर इसके नियमों ये बिना इसकी अनुमति के कोई भी संस्थान संचालित की जा रही हैं तो शहर और ग्रामीण क्षेत्रों को मैडिकल अपशिष्ट से बीमार किया जा रहा पर्यावरण को बीमार करने का कार्य किया जा रहा हैं। वही एक बड़ा गंभीर विषय हैं कि जिलें भर में जो अनाधिकृत रूप से क्लीनिक संचालित कर रहे हैं उनके पास तो क्लीनिक ही अनुमति नहीं है तो इन बायोमेडिकल वेस्ट ऑथराइजेशन की SPCB की अनुमति कहां होगी और ये उन मेडिकल उपचार सामग्रियों को आखिर कहां निष्पादन कर रहे होंगे।
इस विषय को लेकर जिला स्वास्थ्य अधिकारी एवं जिला कलेक्टर से जल्द ही उनके द्वारा मुलाकात कर इसकी जांच कराई जाएगी जिससे जिलें के नागरिकों को मेडिकल उपचार सामग्रियों के उचित निष्पादन के लापरवाही पूर्वक नियमों की अनदेखी के कारण होने वाले नुकसान से बचाया जा सकें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button