
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
70वीं ज़िला स्तरीय विद्यालयी 14 वर्षीय खेल प्रतियोगिता में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, पून्दरा, राजपुरछोटा, रैणी के कक्षा -7 के छात्र जयदेव सिंह पुत्र श्री बिजेंद्र सिंह ने साइक्लिंग प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। छात्र का राज्य स्तरीय साइकिलिंग प्रतियोगिता मे चयन हुआ। विद्यालय के प्रधानाध्यापक भगवानसहाय मीणा, PTI खुर्शीद खान, अध्यापक कुश मुदगल, राकेश कुमार शर्मा, अनिता यादव, गोविंद शर्मा, राकेश शर्मा, विजय यादव आदि ने छात्र का सम्मान किया।


