गोड्डा

टॉप शिक्षकों को किया सम्मानित, ट्रॉफी देकर बढ़ाया मान-सम्मान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
गोड्डा। सरकारी विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने, बच्चों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और पढ़ाई को रोचक एवं प्रभावशाली बनाने की दिशा में फाउंडेशन एवं झारखंड शिक्षा परियोजना, गोड्डा की ओर से सराहनीय पहल की जा रही है। इसी कड़ी में गोड्डा के टाउन हॉल में वर्ष 2025-2026 के दौरान संपर्क टीवी एवं संपर्क डिवाइस का बेहतर उपयोग कर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने वाले उत्कृष्ट शिक्षकों के सम्मान में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में जिले के चयनित टॉप शिक्षकों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वैसे शिक्षकों को प्रोत्साहित करना था, जिन्होंने डिजिटल शिक्षण सामग्री का प्रभावी उपयोग कर विद्यालयों में बच्चों की पढ़ाई को अधिक रोचक, सरल और ज्ञानवर्धक बनाया है। सम्मान प्राप्त करने वाले शिक्षकों के कार्यों की सराहना करते हुए शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। आधुनिक तकनीक का सही उपयोग कर सरकारी विद्यालयों में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का बेहतर वातावरण तैयार किया जा सकता है। जिले के 415 विद्यालयों में डिजिटल शिक्षा की पहल निपुण झारखंड कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान को मजबूत बनाने के उद्देश्य से फाउंडेशन द्वारा गोड्डा जिले के कुल 415 विद्यालयों में 43 इंच के संपर्क स्मार्ट टीवी और संपर्क डिवाइस लगाए गए हैं। इसके माध्यम से सामान्य कक्षाओं को स्मार्ट क्लास में परिवर्तित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।  समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिला टुडू एवं जिला शिक्षा अधीक्षक दीपक कुमार उपस्थित रहे। इनके अलावा अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नलिनी रंजन, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी अजय कुमार, फाउंडेशन के जिला प्रतिनिधि संतोष तिवारी आदि उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button