शामली

अक्टूबर में होगा ब्राह्मण समाज का विशाल सम्मेलन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। शिव कॉलोनी स्थित श्री परशुराम युवा जागृति मंच के कैंप कार्यालय पर सोमवार को संगठन की मासिक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता विजय कौशिक ने की, जबकि संचालन योगेश भारद्वाज ने किया। इस दौरान संगठन के विस्तार और समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर सुझाव दिए गए।
विजय कौशिक ने बताया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अक्टूबर में ब्राह्मण समाज का विशाल सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसके लिए जनपद के सभी संगठनों को साथ लेकर अधिक से अधिक विप्र बंधुओं को आमंत्रित करने की योजना बनाई जाएगी। मंच के संस्थापक अध्यक्ष योगेश भारद्वाज ने कहा कि सम्मेलन ब्राह्मण समाज की राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संगठन की ओर से हर स्तर पर सहयोग का आश्वासन दिया।
बैठक में दीपक शर्मा, पुनीत शर्मा, विक्रांत भार्गव, अंकित कौशिक, महेश शर्मा, राजू शर्मा, अरविंद शर्मा, दीपक वशिष्ठ, सनुज शर्मा, उदयभान शर्मा, विकास शर्मा, अमरीश शर्मा, निशांत भार्गव, गौरव शर्मा, शेंकी शर्मा और संदीप शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button