बुलंदशहर
छतारी महिला पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत संभाली यातायात व्यवस्था की कमान और लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
छतारी, (बुलंदशहर) थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को लेकर विभिन्न जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में शारदीय नवरात्रि अभियान के तहत थाना छतारी क्षेत्र में उप निरीक्षक दीपांशी एवं महिला पुलिसकर्मियों ने यातायात व्यवस्था संभालते हुए अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया। इस अभियान का मुख्य मकसद महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा सम्मान स्वावलंबन और नेतृत्व क्षमता का संदेश देना तथा आम जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है अभियान के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने सड़क पर यातायात का संचालन कराया तथा वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया। पुलिसकर्मियों ने सड़क पर आवागमन को सुचारु बनाए रखने के लिए वाहनों को व्यवस्थित तरीके से निकलवाया, जिससे यातायात व्यवस्था बेहतर बनी रहे।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा प्रदान करना, उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा समाज में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। मिशन शक्ति के तहत महिला पुलिसकर्मियों की सक्रिय भागीदारी से महिलाओं में सुरक्षा के प्रति विश्वास मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।
थाना छतारी पुलिस द्वारा अभियान के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा के साथ-साथ आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। महिला पुलिसकर्मियों की इस पहल से यह संदेश दिया गया कि महिला पुलिसकर्मी कानून-व्यवस्था बनाए रखने और समाज में सुरक्षा की भावना मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।



