बुलंदशहर

छतारी में साधन सहकारी समिति की वार्षिक सामान्य निकाय बैठक संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
छतारी, बुलंदशहर। साधन सहकारी समिति लि. छतारी, विकास खंड पहासू की वार्षिक सामान्य निकाय बैठक शनिवार दिनांक 28-11-2026 को समिति परिसर में संपन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता समिति के सभापति संदीप राघव ने की, जबकि संचालन सचिव मोहनपाल सिंह ने किया। बैठक में समिति के सदस्य, किसान व ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।बैठक में समिति के वार्षिक लेखा-जोखा, खाद-बीज वितरण, ऋण व्यवस्था व किसानों को दी जाने वाली सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति के कार्यों की समीक्षा करते हुए सदस्यों ने अपने सुझाव भी रखे।बैठक में उपस्थित सदस्यगण – लुकमान सिंह, योगेन्द्र चौधरी, कमल सिंह, निरंजन सिंह, गजराज सिंह, नीरज कुमार, मुकेश कुमार, महेन्द्र सिंह, विपिन कुमार, सुरेन्द्र सिंह, मुख्त्यार सिंह, नरेश पाल सिंह, मुकेश सिंह, राजपाल, दान सिंह, विनोद कुमार, रनवीर सिंह, कृपाल सिंह, काशीराम, जसवन्त सिंह, उमेश कुमार, किशन लाल, श्याम सुन्दर, विक्रम सिंह, नरेन्द्र पाल, रोहित शर्मा कार्यालय सहायक अशोक शर्मा कार्यालय सहायक दिनेश चन्द्र, शर्मा कार्यालय सहायक श्याम सुंदर शर्मा सहायक आंकिक राजकुमार उर्फ गुड्डू चौकीदार  शहजाद सहित अन्य उपसभापति रविपाल सिंह ने कहा कि समिति का मुख्य उद्देश्य किसानों को समय पर खाद, बीज व ऋण उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि आगे भी समिति किसानों के हित में पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य करती रहेगी।बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से वार्षिक प्रस्तावों का अनुमोदन किया। अंत में सचिव सोहनपाल  सिंह ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button