बरेली

किसानों को मिलेंगी आलू की उन्नत किस्में, 199 कुंतल बीज का आवंटन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। जिले के आलू किसानों के लिए शासन ने उन्नत किस्म के बीज का आवंटन किया है। जिला उद्यान अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि कुफरी मोहन, कुफरी आनंद, कुफरी ख्याति और कुफरी चिप्सोना-1 प्रजाति के कुल 199 कुंतल बीज विभागीय मूल्य पर उपलब्ध हैं।
कुफरी मोहन सीड साइज आधारित प्रथम का मूल्य 3630 रुपये, ओवर साइज 3040 रुपये प्रति कुंतल, कुफरी आनंद और कुफरी ख्याति सीड साइज 3630 रुपये और चिप्सोना-1 सीड साइज द्वितीय का मूल्य 3480 रुपये प्रति कुंतल तय किया गया है।
जितेंद्र कुमार ने बताया कि बुकिंग के समय 25 प्रतिशत राशि जमा करनी होगी, शेष बीज प्राप्त करते समय देनी होगी। योजना में 1000 रुपये प्रति कुंतल तक अनुदान डीबीटी से बैंक खाते में मिलेगा।
एक किसान को अधिकतम 2 हेक्टेयर और प्रति प्रजाति 0.50 हेक्टेयर तक बीज मिलेगा। पोर्टल पर कम से कम 2 प्रजातियों का चयन अनिवार्य है।
पंजीकरण विभागीय पोर्टल https://potato.uphorticulture.in पर होगा। इसके लिए आधार कार्ड, फोटो पहचान पत्र, बैंक पासबुक और खसरा-खतौनी जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9151066859 या कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी, सौ फुटा रोड डेलापीर पर संपर्क कर सकते हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button