लवकुश नगर सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र पर डाक्टर गायब

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
छतरपुर मध्य-प्रदेश : लवकुश नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था बदहाल है। दिनांक 13/10/26 को अस्पताल में ड्यूटी चार्ट के अनुसार सुबह 8 बजे से 2 बजे तक Dr. Shailendra Singh और Dr. Vaibhav Surpam की ड्यूटी लगी थी, लेकिन मौके पर दोनों डॉक्टर उपस्थित नहीं मिले।
अस्पताल परिसर में मरीजों की भीड़ लगी रही, लोग डॉक्टर का इंतजार करते रहे। ड्यूटी चार्ट पर अन्य स्टाफ श्रीमती रामरती कुशवाहा, श्रीमती नीलम चौरसिया और वाहन चालक श्री नवल किशोर प्रजापति के नाम दर्ज हैं, पर डॉक्टरों की अनुपस्थिति से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि डॉक्टरों के न आने से गरीब मरीजों को निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता है, या बिना इलाज के वापस लौटना पड़ता है। MLC जैसे जरूरी कार्य भी समय पर नहीं हो पा रहे हैं।
इस संबंध में ग्रामीणों ने CM हेल्पलाइन 181 और वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है।



