खैरथल

एचडीएफसी बैंक की ‘फेस्टिव ट्रीट्स’ पहल के तहत कार्यक्रम का अतिथियों ने किया शुभारंभ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
अलवर/खैरथल : एचडीएफसी बैंक की ओर से त्योहारों के अवसर पर ग्राहकों के साथ खुशियां साझा करने एवं आपसी संबंधों को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से ‘HDFC Bank Festive Treats – करो दिल खोल के ट्रीट!’ अभियान के तहत एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों एवं बैंक अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में  नितिन सांगवान, चेयरमैन (सरस डेयरी), अलवर तथा  सुमन लता अजय अग्रवाल (महापौर- अलवर), कलस्टर हैड अंकित मित्तल एवं ब्रांच मैनेजर  रूपेश गुप्ता,  आजाद चौधरी (निदेशक ई. पी. स्कूल खैरथल),  अजय आनंद गोयल,  पदम गोयल एवं  बिजेंद्र चौधरी, समीर सावल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
बैंक की ओर से  रवि चौधरी, रवि कुमार,  रूपेंद्र अवस्थी,हरीश कुमार,  जितेंद्र शर्मा,  शेरू सैनी एवं  नरेंद्र गुप्ता सहित बैंक स्टाफ ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान त्योहारों की खुशियों को साझा करने, ग्राहकों के साथ बेहतर संबंध स्थापित करने तथा बैंक की सेवाओं एवं उत्सवी पहल को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और सभी उपस्थित अतिथियों ने इस पहल की सराहना की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button