साहेबगंज

लाल बथानी में जर्जर बिजली तारों का मुद्दा गरमाया

युवा कांग्रेस नेता कौसर आलम ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत लाल बथानी गांव में जर्जर और लटकते बिजली तारों से हो रहे खतरे को लेकर राजमहल विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस नेता कौसर आलम ने उपायुक्त साहिबगंज को ज्ञापन सौंपा और तत्काल कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में कौसर आलम ने कहा कि लाल बथानी में पिछले कई वर्षों से बिजली के तार जर्जर हालत में हैं, कई जगहों पर तार ढीले होकर नीचे लटक रहे हैं,तो कहीं कटे-फटे हैं।बिजली के खंभों की स्थिति भी जर्जर बनी हुई है,जिससे हर समय बड़े हादसे का खतरा बना रहता है।उन्होंने कहा कि आंधी-बारिश और तेज हवा के दौरान तार टूटकर गिरने की आशंका और बढ़ जाती है।जिससे बच्चों,बुजुर्गों, महिलाओं,राहगीरों और मवेशियों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा है। साथ ही जर्जर तारों के कारण लो-वोल्टेज, स्पार्किंग,शॉर्ट-सर्किट और बार-बार बिजली गुल होने की समस्या भी बनी रहती है।वही कौसर आलम ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों ने कई बार विद्युत विभाग को इस समस्या से अवगत कराया है,लेकिन आज तक स्थायी समाधान नहीं हुआ।उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जनहित में अविलंब पुराने जर्जर तारों को बदला जाए एवं खंभों की मरम्मत कराई जाए,जिससे अप्रिय घटना होने से बच सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button