जामताड़ा

प्रखंड संसाधन केंद्र, करमाटाँड़-विद्यासागर द्वारा गुलाब राय गुटगुटिया प्लस टू विद्यालय में गुरुगोष्ठी सह समीक्षात्मक बैठक का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
​
  जामताड़ा : प्रखंड संसाधन केंद्र करमाटाँड़-विद्यासागर द्वारा गुलाब राय गुटगुटिया प्लस टू विद्यालय, करमाटाँड़ में प्रखंड क्षेत्र के सभी कोटि के प्राथमिक, मध्य, उत्क्रमित मध्य एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों तथा प्रभारी प्रधानाध्यापकों के लिए एक दिवसीय गुरुगोष्ठी बैठक आयोजित की गई।
​बैठक के दौरान विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता एवं  विद्यालय संबंधित विभिन्न प्राथमिकताओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सर्किल मरांडी ने की जबकि संचालन बी पी ओ अनामिका हांसदा ने किया। बैठक में प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया कि शिक्षकों की सौ प्रतिशत बायोमैट्रिक उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज की जाए तथा किसी भी तकनीकी समस्या की स्थिति में तत्काल बीआरसी को सूचित किया जाए। इसके साथ ही, प्रतिदिन पूर्वाह्न 11:00 बजे तक ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर छात्रों की उपस्थिति अपलोड करने तथा मध्याह्न भोजन से संबंधित एस एम एस शत-प्रतिशत भेजने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।
​समीक्षा के क्रम में साठ प्रतिशत से कम छात्र उपस्थिति वाले विद्यालयों पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा, अपार आईडी  जेनरेशन, यू-डाईस प्लस में ड्रॉपबॉक्स छात्रों की समीक्षा तथा स्टूडेंट मॉड्यूल के अंतर्गत जीपी, एपी और एफपी डेटा को अद्यतन करने के निर्देश दिए गए। बैठक में प्रयास कार्यक्रम के तहत रजिस्टर संधारण, अनुपस्थित छात्र-छात्राओं की सूची सीआरपी को उपलब्ध कराने, प्रोजेक्ट रेल की रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड करने, स्प्लिट सिलेबस का अनुपालन करने तथा सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना एवं एनीमियामुक्त भारत कार्यक्रम की प्रगति की भी समीक्षा की गई।  पिरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधि संध्या भारती ने फाइलेरिया उन्मूलन हेतु विभिन्न गतिविधियों को विद्यालय स्तर पर आयोजित करने की अपील की।
​बैठक में मुख्य रूप से बी आर पी गोवर्धन कुमार, रिसोर्स शिक्षक शशि शेखर, एम डी एम ऑपरेटर पवन कुमार, एम आई एस छोटू कुमार, लेखापाल दिनेश कुमार, शिक्षक विद्या सागर, अमरनाथ दास, रामाशीष दास,प्रभु मंडल, खुर्शीद अनवर, रंजीत कुमार सिन्हा, सफाउल रहमान, गोपाल मंडल, अनिमेश मंडल, सहायक अध्यापक टुनटुन पोद्दार, सनोज कुमार मंडल, सीआरपी विनय भैय्या सहित प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button