मेरठ

एमआईईटी के विद्यार्थियों ने सीएसआईआर-सीआरआरआई में समझीं आधुनिक सड़क तकनीकें

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मेरठ। मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एमआईईटी) के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के बीटेक द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने  नई दिल्ली स्थित वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद–केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (सीएसआईआर-सीआरआरआई) का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने सड़क निर्माण, राजमार्ग विकास, परिवहन इंजीनियरिंग और सड़क सुरक्षा से जुड़ी आधुनिक तकनीकों की जानकारी प्राप्त की।
भ्रमण के दौरान वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को सड़क निर्माण की नवीन तकनीकों, राजमार्गों की गुणवत्ता जांच और परिवहन व्यवस्था में अनुसंधान की भूमिका से अवगत कराया। इस संवाद से विद्यार्थियों को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ और अनुसंधान एवं नवाचार के क्षेत्र में करियर की संभावनाओं को समझने का अवसर मिला।
यह भ्रमण एमआईईटी के चेयरमैन विष्णु शरण, वाइस चेयरमैन गौरव अग्रवाल एवं निदेशक प्रो. (डॉ.) संजय कुमार सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस दौरान सिविल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष डॉ. सौरभ कुमार तथा संकाय सदस्य कमल कुमार और जाह्नवी ठाकुर उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button