सिंगरौली

सिंगरौली के आर.पी. पटेल मध्य प्रदेश फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष निर्वाचित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

 

सिंगरौली। जिला फुटबॉल संघ सिंगरौली के अध्यक्ष आर.पी. पटेल को मध्य प्रदेश फुटबॉल संघ का उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। जबलपुर के एम-स्क्वायर होटल में आयोजित चुनाव प्रक्रिया के बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस चुनाव में पूरी कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित हुई।

नई कार्यकारिणी में डॉ. आलोक चंसोरिया को अध्यक्ष, श्रीमती मृदुला अमित रंजन देव को सचिव, आर.पी. पटेल को उपाध्यक्ष और छिंदवाड़ा के विक्रांत यादव को कोषाध्यक्ष चुना गया। चुनाव प्रक्रिया नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस एक्ट और ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआईएफएफ) के संविधान के अनुसार संपन्न कराई गई।

आर.पी. पटेल लंबे समय से सिंगरौली जिले में फुटबॉल के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। उनके प्रयासों से जिले में फुटबॉल को गांव-गांव तक पहुंचाने के साथ महिला फुटबॉल प्रतियोगिताओं और सब-जूनियर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में भी काम किया गया है। उनके मार्गदर्शन में जिले के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने के अवसर मिले हैं।

पटेल के प्रदेश फुटबॉल संघ का उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर जिला फुटबॉल संघ के पदाधिकारियों, कोचों और खिलाड़ियों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी। संघ के सदस्यों ने उम्मीद जताई कि उनके अनुभव और प्रयासों से मध्य प्रदेश में फुटबॉल को बढ़ावा मिलेगा तथा सिंगरौली के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त होंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button