साहेबगंज

उपायुक्त ने की जिला योजना की समीक्षा,अधूरी योजनाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

साहिबगंज उपायुक्त दीपक कुमार दूबे की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला योजना कार्यालय से संबंधित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।बैठक में वित्तीय वर्ष 2024- 25,2025-26,2026-27 एवं CSR मद जिला विकास शाखा के तहत विभिन्न एजेंसियों द्वारा संचालित योजनाओं की वित्तीय और भौतिक प्रगति की समीक्षा की गई।समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने NREP विद्युत आपूर्ति प्रमंडल,भवन प्रमंडल,ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल तथा जिला योजना पदाधिकारी से संबंधित योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली।वर्ष 2024-25 अनाबद्ध निधि से स्वीकृत कुल 48 योजनाओं में से 46 पूर्ण, 2 अपूर्ण।इनमें ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल की 15 में से 14,NREP की 7 में से 6 योजनाएं पूर्ण हैं।जिला योजना पदाधिकारी की 18,जिला खेल पदाधिकारी की 2,भवन प्रमंडल की 2,नगर परिषद की 1 और जिला मत्स्य कार्यालय की 3 योजनाएं पूरी हो चुकी हैं।वर्ष 2025-26 कुल 70 योजनाएं स्वीकृत,जिनमें 42 पूर्ण और 28 अपूर्ण हैं। NREP की 57 में से 30,विद्युत आपूर्ति प्रमंडल की 4,भवन प्रमंडल की 3 और जिला योजना पदाधिकारी की 4 योजनाएं पूर्ण हैं। ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल की2में से1पूर्ण है।वर्ष 2026-27 इस वित्तीय वर्ष में स्वीकृत 72 योजनाओं का कार्य प्रगति पर है।उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों को अधूरी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर समय-सीमा में पूरा करने,नियमित निगरानी और आवंटित राशि का नियमानुसार उपयोग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।वही इस बैठक में परियोजना निदेशक ITDA संजय कुमार दास,जिला योजना पदाधिकारी अनुप कुमार,जिला शिक्षा अधीक्षक उर्मिला हांसदा सहित संबंधित एजेंसियों के पदाधिकारी,सहायक अभियंता और कनीय अभियंता मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button