मेरठ

सरधना में डॉ. मीनाक्षी भराला का जनसंपर्क, भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में मांगे वोट

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मेरठ। महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला ने बुधवार को सरधना के विभिन्न इंटर कॉलेजों में जनसंपर्क कर भाजपा शिक्षक प्रत्याशी चंद शर्मा और स्नातक प्रत्याशी दिनेश गोयल के समर्थन में प्रचार किया।
डॉ. भराला ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक थी और छात्राओं को सुरक्षा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार में कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है और महिलाओं की सुरक्षा के लिए अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा का माहौल बेहतर हुआ है। डॉ. भराला ने शिक्षकों और स्नातक मतदाताओं से दोनों भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button